
इंदौर। पिछले चार महीने से रेरा अध्यक्ष सहित अन्य पद खाली पड़े थे, जिसके चलते इंदौर के ही लगभग 300 नए प्रोजेक्ट रेरा में पंजीयन के लिए अटके पड़े हैं, जबकि कोरोना के बाद अभी जमीनी कारोबार में तेजी देखी गई। नतीजतन कई बिल्डर-कालोनाइजरों ने आवासीय कालोनी, बहुमंजिला इमारतों सहित अन्य प्रोजेक्ट तैयार किए हैं। अब अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद उम्मीद है कि जल्द पंजीयन शुरू हो सकेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved