मुंबई। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) अभिनीत फिल्म जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) पर विवाद गहराता जा रहा है। वकील कोर्ट रूम पर बनाई गई इस फिल्म के विरोध में उतर गए हैं। अब इसके खिलाफ पटना हाई कोर्ट (Patna HC) में जनहित याचिका दायर की गई है। इस याचिका में दावा किया गया है कि जॉली एलएलबी 3 में न्यायपालिका और वकालत के पेशे का अपमानजनक एवं अवमाननापूर्ण ढंग से चित्रण किया गया है। इससे वकीलों एवं पूरे न्यायिक तंत्र की गरिमा को ठेस पहुंची है। बता दें कि यह फिल्म 19 सितंबर को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
याचिका में हाई कोर्ट से गुहार लगाई गई है कि जॉली एलएलबी 3 के विवादित गाने और ट्रेलर पर तुरंत रोक लगाई जाए। साथ ही फिल्म निर्माता बार काउंसिल ऑफ इंडिया एवं बिहार स्टेट बार काउंसिल से अनुमति लेकर फिल्म में आवश्यक बदलाव करें। इस केस में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, सेंसर बोर्ड, बार काउंसिल ऑफ इंडिया, बिहार स्टेट बार काउंसिल, स्टार स्टूडियो 18 और कांगड़ा टॉकीज को प्रतिवादी बनाया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved