नई दिल्ली। अंतररराष्ट्रीय बाजार (international market) में कच्चे तेल की कीमत में तेजी का असर घरेलू बाजार में भी दिखा। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। इसके साथ ही मंगलवार को दोनों ईंधन क्रमश 27 पैसे और 23 पैसे प्रति लीटर महंगे हो गये हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट (IOC) के मुताबिक देश के चारों महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्न्ई और कोलकाता में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 94.49 रुपये, 100.72 रुपये, 95.99 रुपये और 94.50 रुपये प्रति लीटर हो गये हैं। वहीं, इन महानगरों में डीजल भी क्रमश: 85.38 रुपये, 92.69 रुपये, 90.12 रुपये और 88.23 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved