
चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के चितलापक्कम में आरएसएस कार्यकर्ता सीतारामन के आवास पर पेट्रोल बम फेंकने के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची हुई है और जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम जगह-जगह छापेमारी भी कर रही है।
सुबह चार बजे की घटना, आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज मिली
वहीं घटना की जानकारी देत हुए आरएसएस कार्यकर्ता ने कहा कि सुबह करीब चार बजे हमने तेज आवाज सुनी और बाहर आग देखी। हमने सोचा कि यह शॉर्ट सर्किट है लेकिन ऐसा नहीं था। इसके बाद हमने आग बुझाई और पुलिस अधिकारियों को बुलाया। उन्होंने कहा कि उन्हें आरोपी की फुटेज मिल गई है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved