img-fluid

लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत हुआ इजाफा, इतनी है नई कीमत

February 05, 2021


सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी की गई है। आज डीजल की कीमत में 30 से 32 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल में भी 29 से 30 पैसे तक कीमत बढ़ी है। इसी के साथ दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।
  
शहर डीजल पेट्रोल

शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 77.13 86.95
कोलकाता 80.71 88.30
मुंबई 83.99  93.49
चेन्नई 82.33 89.39
     (पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति रुपये लीटर में है।)



प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

Share:

  • Sanjay Dutt ने मान्यता को गिफ्ट किये थे 100 करोड़ के 4 फ्लैट, लेकिन पत्नी ने लौटा दिए, जानें क्यों?

    Fri Feb 5 , 2021
    मुंबई। नए साल की शुरुआत में कई बॉलीवुड (Bollywood) सेलेब्स ने अपने-अपने सपने को साकार किया और अपने-अपने नए घर खरीदे। बॉलीवुड में ‘बाबा’ के नाम से मशहूर एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) ऐसे सेलिब्रिटी है जो आलीशान जिंदगी जीना पसंद करते हैं। कैंसर से जंग जीतने के बाद अपनी पत्नी मान्यता को चार महंगे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved