नई दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) में कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता के बावजूद घरेलू बाजार में दोनों ईंधनों के दाम में बदलाव देखने को मिला है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (Marketing companies) ने एक दिन बाद फिर पेट्रोल-डीजल की कीमत में इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के साथ ही रविवार को पेट्रोल 15 से 17 पैसे और डीजल 25 से 29 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हो गया है।
इनके अलावा नोएडा में पेट्रोल 90.93 रुपये और डीजल 84.54 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि बेंगलुरु में पेट्रोल 96.31 रुपये और डीजल 89.12 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, हैदराबाद में पेट्रोल 96.88 रुपये और डीजल 91.65 रुपये प्रति लीटर है, जबकि पटना में पेट्रोल 95.40 रुपये और डीजल 89.32 रुपये प्रति लीटर मिल है।
मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीज़ल के दाम :
पेट्रोल डीज़ल
ग्वालियर 101.66 92.85
इंदौर 101.28 92.52
भोपाल 101.28 92.50
जबलपुर 101.22 92.46
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved