img-fluid

13 साल तक पत्नि बनाकर किया दैहिक शोषण, अब घर से भगाया

February 04, 2022

  • खमरिया वर्धा घाट का मामला, प्रकरण दर्ज

जबलपुर। खमरिया थाना क्षेत्र के वर्धा घाट में रहने वाले एक आरोपी ने बिना शादी किए एक महिला को पत्नी बनाकर अपने साथ रखा और 13 साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जिसके बाद महिला ने शादी के लिये बोला तो आरोपी शादी करने से इंकार करते हुए महिला को मारपीट करके घर से भगा दिया है। जिसके बाद महिला ने थाना पहुँच कर मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीडि़त महिला की शिकायत पर आरोपी एवं आरोपी की मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।



खमरिया पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र निवासी 44 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि करीब 13 साल पहले वर्धा घाट निवासी दिनेश गणेशी ने शादी का झांसा देते हुए उसे अपने साथ अपने घर में रख लिया था। इस दौरान दिनेश ने उसे पत्नी बोलते हुए पूरे 13 साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। जब महिला ने शादी के लिये बोला तो अरोपी ने दिनेश ने शादी करने से इंकार कर दिया। पीडि़ता ने इस बात की जानकारी दिनेश की मां को दी, तो आरोपी दिनेश की माँ ने पीडि़ता को ही बुरा भला कहते हुए बेटे की मदद से घर से भगा दिया। जिसके बाद पीडि़त महिला ने खमरिया थाने पहुंचकर रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपी दिनेश गणेशी के खिलाफ रेप का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में आरोपी दिनेश की मां को भी सह आरोपी बनाया गया है। प्रकरण की विवेचना की जा रही है।
निरुपा पांडे, टीआई खमरिया

Share:

  • इसी महीने लॉन्च होने वाली ये 4 कारें मार्केट में मचाएंगी हंगामा, लिस्‍ट में मारुति की 2 कारें शामिल

    Fri Feb 4 , 2022
    नई दिल्लीः फरवरी में कई वाहन निर्माता अपनी नई कारें भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली हैं. मारुति सुजुकी से लेकर किआ और ह्यून्दे अपने वाहन इसी महीने लॉन्च कर सकती हैं. इनमें भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक बलेनो का फेसलिफ्ट मॉडल भी शामिल है. तो अगर आप इसी महीने नई कार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved