img-fluid

पीयूष गोयल ने भारत-ईयू एफटीए को बताया ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’, कहा- मां अपने सभी 28 बच्चों का ख्याल रखेगी

February 01, 2026

नई दिल्‍ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Minister Piyush Goyal) ने शनिवार को कहा कि भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) अगले पांच वर्षों में यूरोप (Europe) को होने वाले देश के निर्यात को दोगुना कर देगा। उन्होंने इस ऐतिहासिक समझौते को ”मदर ऑफ ऑल डील्स” (Mother of all deals) करार देते हुए कहा कि ”मां दयालु और प्रेममयी” होगी और यह सुनिश्चित करेगी कि इसके सभी 28 बच्चों (भारत और यूरोपीय संघ के 27 देश) को इस समझौते से लाभ हो।

भारत-यूरोपीय संघ एफटीए को व्यापक रूप से ”मदर ऑफ ऑल डील्स” कहा जा रहा है। दोनों पक्षों ने घोषणा की है कि समझौते के लिए बातचीत पूरी हो चुकी है और इसके इसी साल लागू होने की संभावना है। गोयल ने कहा कि यूरोपीय संघ को होने वाले वस्तु और सेवा निर्यात में भारत पहले से ही व्यापार अधिशेष की स्थिति में है। अब, समझौते के लागू होने के पहले ही दिन से भारत के 99 प्रतिशत निर्यात को यूरोपीय संघ में शुल्क मुक्त पहुंच मिलेगी। इससे अगले पांच वर्षों में देश का निर्यात दोगुना होने की संभावना है।

वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का वस्तु निर्यात 76 अरब डॉलर और सेवा निर्यात 46 अरब डॉलर था। उन्होंने घरेलू व्यवसायों से इस अवसर का लाभ उठाने, निवेश बढ़ाने और अपनी क्षमता का विस्तार करने की अपील की। गोयल ने पीटीआई-भाषा को दिए साक्षात्कार में कहा, ”यह मां न तो बहुत सख्त होने वाली है और न ही बहुत उदार। यह मां दयालु और प्रेममयी होगी। यह मां सुनिश्चित करेगी कि उसके सभी बच्चे – चाहे वे यूरोप के 27 राष्ट्र हों या भारत – सभी 28 बच्चे इस मुक्त व्यापार समझौते के फल का आनंद लें।”


  • उन्होंने आगे कहा कि उपभोक्ता इस एफटीए के सबसे बड़े हितधारक हैं और उनके लिए सामान सस्ता होना चाहिए। अमेरिका के साथ संभावित समझौते को ‘फादर ऑफ ऑल डील्स’ बताते हुए मंत्री ने कहा कि भारत इस समझौते को जल्द पूरा करने की दिशा में काम कर रहा है और इस पर अच्छी बातचीत चल रही है।

    ‘भारत, अमेरिका जल्द ही व्यापार समझौते पर लगा सकते हैं मुहर’
    वहीं, भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है और दोनों देश इसे जल्द पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने भरोसा जताया कि निकट भविष्य में इस मोर्चे पर अच्छी खबर दी जाएगी। गोयल ने कहा, ”हर मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) अपनी शर्तों और खूबियों पर टिका होता है। हमारी बातचीत बहुत अच्छी चल रही है। अमेरिका में मेरे समकक्ष और मेरे बीच बहुत ही शानदार कामकाजी संबंध और व्यक्तिगत मित्रता है। हम इस समझौते को जल्द से जल्द पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं।”

    Share:

  • पटना : भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर; तीन गंभीर

    Sun Feb 1 , 2026
    पटना. पटना (Patna) में बिहटा थाना क्षेत्र में कोईलवर पुल के पास रविवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा (horrific road accident) हो गया। यात्री से भरे एक ऑटो (auto-rickshaw) को तेज रफ्तार ट्रक (truck) ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved