img-fluid

देश को दहलाने की साजिश! दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से निकला कनेक्शन

May 30, 2026

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड के साथ जुड़े हुए थे। जांच में पता चला है कि इनकी प्लानिंग देश के अलग-अलग शहरों में आतंकी हमला करने की थी। फिलहाल हमले से पहले ही इनको गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए गए हैं। फिलहाल दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम इन आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।



  • दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (NDR) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के इशारे पर काम कर रहे 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि इन आरोपियों को दिल्ली में महत्वपूर्ण सरकारी और रणनीतिक प्रतिष्ठानों (Vital Installations) के साथ-साथ सुरक्षा बलों के जवानों को निशाना बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। पकड़े गए लोगों का मुंबई अंडरवर्ल्ड से भी कनेक्शन सामने आया है। इनके टारगेट पर क्रिटिकल इंस्टालेशन जैसे- पावर प्लांट, न्यूक्लियर प्लांट, बिजली घर, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और पावर हाउस थे।

    दिल्ली पुलिस की टीम ने मुंबई अंडरवर्ल्ड और ISI के गठजोड़ का खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक ये लोग दिल्ली और मुंबई समेत देश के बड़े शहरों में आतंकी हमला करने आए थे। वहीं पकड़े गए लोग दिल्ली, मुंबई और पंजाब के रहने वाले हैं। इनमें कुछ विदेशी नागरिकों को भी पकड़ा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी आरोपी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर भारत में अलग-अलग जगहों पर हमला करने आए थे। इनके पास से ग्रेनेड और सफिस्टिकेटेड वेपन भी बरामद हुआ है।

    Share:

  • उज्जैन में बढ़ी संख्या में प्रॉपर्टी की मालकिन बन रही महिलाएँ

    Sat May 30 , 2026
    दस्तावेज पंजीयन में 45 प्रतिशत हिस्सेदारी केवल महिलाओं की उज्जैन। मध्य प्रदेश में महिलाओं के नाम पर प्रापर्टी की रजिस्ट्री करवाने पर दो प्रतिशत की छूट पंजीयन शुल्क में निर्धारित है। इसके बेहतर परिणाम देखने को मिल रहे हैं। बीते एक साल में उज्जैन में लगभग 200 करोड़ रुपए की जमीन, फ्लैट, घर, खेत व […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved