
नई दिल्लीः हाल ही में डीपफेक (deepfake) एआई (AI) के फोटो-वीडियो सामने आने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भी इसपर चिंता जाहिर की है. प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में भाजपा (BJP) के दिवाली मिलन कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘डीपफेक भारत (India) के सामने सबसे बड़े खतरों में से एक है, जिससे अराजकता (Anarchy) पैदा हो सकती है.’
पीएम मोदी ने मीडिया से लोगों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीपफेक को लेकर शिक्षित करने का भी आग्रह किया. बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी का भी एक डीपफेक वीडियो सामने आया था, जिसमें दावा किया गया था कि पीएम मोदी गरबा कर रहे हैं. हालांकि यह वीडियो फेक था.
पीएम मोदी ने कहा, ‘AI के कारण खासतौर से डीप फेक के कारण संकट आ रहा है. इस संकट के बारे में लोगों को जागरूक किया जा सकता है. अभी मैं एक वीडियो देख रहा था की मैं एक वीडियो में गरबा खेल रहा हू. मुझे खुद लगा की क्या बना दिया. पर यह चिंता का विषय है.’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved