img-fluid

PM मोदी ने कभी कंप्रोमाइज नहीं किया, राहुल के वार पर रविशंकर का पलटवार

March 11, 2026

नई दिल्ली: संसद में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद ने राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला. राहुल के इस वार पर बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने बड़ा पलटवार किया. राहुल ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार नेता विपक्ष को सदन में बोलने नहीं दिया गया. यहां चर्चा लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अध्यक्ष की भूमिका के बारे में है. कई बार मेरा नाम लिया जा रहा है. मेरे बारे में अपमानजनक बातें कही जा रही हैं. यह सदन भारत की जनता की अभिव्यक्ति है.

राहुल ने आगे कहा कि यह सदन किसी एक दल का प्रतिनिधित्व नहीं करता. यह सदन पूरे देश का प्रतिनिधित्व करता है. जब भी हम बोलने के लिए खड़े होते हैं, हमें बोलने से रोक दिया जाता है. पिछली बार मैंने प्रधानमंत्री ने जो अमेरिका से ट्रेड डील क है, उसे एक बुनियादी सवाल उठाया था. मगर मुझे कई बार बोलने से रोका गया. इस दौरान राहुल ने कंप्रोमाइज का मुद्दा उठाया.


  • राहुल के इस बयान पर रविशंकर प्रसाद ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कभी कंप्रोमाइज (समझौता) नहीं किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का भारत कभी कंप्रोमाइज नहीं होगा. इनको बेसिक समझदारी भी नहीं है. स्पीकर की कुर्सी घेरी गई. उनके ऊपर कागज फेंके गए, लेकिन वह हंसते रहे.

    रविशंकर ने आगे कहा कि पिछले 75 सालों में स्पीकर के खिलाफ सिर्फ दो बार अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई है इसलिए यह एक अवसर भी है और पीड़ा भी है. अवसर यह है कि आज सदन को इस महत्तवपूर्ण विषय पर अपने विचार प्रकट करने का अवसर मिल रहा है. पीड़ा ये है कि स्पीकर का पद बहुत महत्तवपूर्ण पद है. बता दें कि संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज तीसरा दिन है. लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सदन को संबोधित करेंगे.

    Share:

  • केंद्र सरकार एक डोमेन एक्सपर्ट कमेटी का गठन करे - सुप्रीम कोर्ट

    Wed Mar 11 , 2026
    नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा कि केंद्र सरकार (Central Government) एक डोमेन एक्सपर्ट कमेटी का गठन करे (Should constitute a Domain Expert Committee) । सुप्रीम कोर्ट ने न्यायपालिका से जुड़े चैप्टर पर विवाद के बाद एनसीईआरटी के माफीनामे को स्वीकार करते हुए यह निर्देश दिया। मामले में बुधवार को सुनवाई के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved