img-fluid

PM मोदी ने विशाखापत्तनम में किया योगाभ्यास, बोले- योग सभी का, सभी के लिए…

June 21, 2025

नई दिल्ली। आज देश और दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) में योग से जुड़े से कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। वहां पर लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहाकि योग सभी के लिए है। इसके अलावा देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में योग पर तमाम कार्यक्रम आयोजित हुए।

शांति मंत्र के साथ विशाखापत्तनम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का समापन हो गया। इस दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे।


केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कहाकि सभी देशवासियों को और पूरी दुनिया को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मैं महर्षि पतंजलि सहित सभी योग गुरुओं को नमन करता हूं, जिन्होंने संपूर्ण योग की कला और विज्ञान का प्रचार प्रसार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद। यह उनके प्रयास ही हैं, जिनके कारण योग आज पूरी दुनिया में पहुंच चुका है।

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तट पर INS (भारतीय नौसेना जहाज) पर सवार भारतीय नौसेना के जवान योग समारोह में शामिल हुए। पूर्वी नौसेना कमान के 11,000 से अधिक नौसैनिक और उनके परिवार के सदस्य प्रधानमंत्री के साथ योग सत्र में भाग ले रहे हैं। ये नौसैनिक प्रतिभागी 30 किलोमीटर लंबे आरके बीच के किनारे मौजूद हैं।

असम में भी विश्व योग दिवस मनया जा रहा है। यहां के बक्सा में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया। श्रीनगर के लाल चौक स्थित घंटाघर में भी योगा डे का आयोजन किया गया है। यह आयोजन भारतीय जनता पार्टी ने किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशाखापत्तनम में योगाभ्यास कर रहे हैं। इस दौरान वहां पर बड़ी संख्या में लोग भी योग कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और डिप्टी सीएम पवन कल्याण भी मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहाकि बढ़ता मोटापा पूरी दुनिया के लिए एक चुनौती है। मैंने मन की बात कार्यक्रम में इसपर विस्तार से चर्चा की थी। इसके लिए अपने खाने में 10% तेल कम करने का चैलेंज भी शुरू किया था। मैं एक बार फिर दुनियाभर के लोगों को इस चैलेंज से जुड़ने का आह्वान करता हूं।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहाकि विश्व में योग के प्रसार के लिए भारत योग की विज्ञान को आधुनिक रिसर्च से और अधिक सशक्त कर रहा है। देश के बड़े बड़े मेडिकल संस्थान योग पर रिसर्च में जुटे हैं। योग की वैज्ञानिकता को आधुनिक चिकित्सा पद्धति में स्थान मिले ये हमारा प्रयास है।

जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी और अन्य भारतीय सेना के जवानों ने योग दिवस के अवसर पर योग किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहाकि विशाखापट्टनम शहर प्रकृति और प्रगति दोनों की संगम स्थली है…योगांद्रा अभियान से 2 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़े हैं। लोगों की भागीदारी की यही भावना विकसित भारत का मुख्य आधार है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहाकि मुझे गर्व होता है जब मैं देखता हूं कि हमारे दिव्यांग साथी योगशास्त्र पढ़ते हैं। वैज्ञानिक अंतरिक्ष में योग करते हैं। गांव-गांव में युवा साथी योग ओलंपियाड में भाग लेते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहाकि देश और दुनिया के सभी लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं। आज 11वीं बार पूरा विश्व एक साथ 21 जून को योग कर रहा है। योग का सीधा अर्थ होता है जुड़ना। ये देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरे विश्व को जोड़ा है।

Share:

  • युद्धग्रस्त ईरान से भारत लौटे 290 भारतीय, परिवार को देखकर नम हुईं आंखें

    Sat Jun 21 , 2025
    नई दिल्ली. दिल्ली (Delhi) के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार देर रात ईरान से 290 भारतीय नागरिकों (290 Indians) को लेकर ‘ऑपरेशन सिंधु’ (‘Operation Sindhu’) की फ्लाइट दिल्ली पहुंची. विमान से उतरते ही लोगों ने ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ (‘Long live India’) और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए. यह नजारा देखकर वहां मौजूद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved