img-fluid

राज्यसभा में गरजे PM मोदी … बोले- कांग्रेस की नफरत से डर नहीं… कभी नहीं खोद पाएंगे मेरी ‘कब्र’

February 06, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने गुरुवार को राज्यसभा (Rajya Sabha) में विपक्ष, खासकर कांग्रेस (Congress) पर तीखा प्रहार किया। राष्ट्रपति (President) के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष लगातार मिल रही चुनावी पराजय को स्वीकार नहीं कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके प्रति चाहे जितनी नफरत रख ली जाए, लेकिन कोई भी उनकी ‘कब्र’ खोदने में सफल नहीं हो सकता।

प्रधानमंत्री ने लोकसभा में विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान किए गए हंगामे पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह केवल व्यवधान नहीं, बल्कि एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान है। साथ ही यह भारत के संविधान और सर्वोच्च संवैधानिक पद के प्रति भी अनादर दर्शाता है।


  • ‘मोहब्बत की दुकान’ पर सवाल
    कांग्रेस पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग सार्वजनिक मंचों से ‘मोहब्बत की दुकान’ की बात करते हैं, वही लोग ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ जैसे नारे भी लगाते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यह किस तरह की मोहब्बत है? क्या उन्होंने यह सब संविधान से सीखा है? उन्होंने इसे संविधान का सीधा अपमान करार दिया।

    प्रधानमंत्री ने दो टूक कहा कि विपक्ष चाहे जितनी कोशिश कर ले, वे कभी उनकी कब्र नहीं खोद पाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें देश की करोड़ों माताओं, बहनों और गरीबों का आशीर्वाद प्राप्त है, जिनके कल्याण के लिए वे निस्वार्थ भाव से काम कर रहे हैं।

    कांग्रेस की सोच और लगातार हमले
    लगभग 100 मिनट तक चले अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सोच हमेशा हर भारतीय को समस्या के रूप में देखने की रही है, जबकि उनकी सरकार नागरिकों को देश की सबसे बड़ी ताकत मानती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष उन्हें रोज गालियां देता है, क्योंकि वह इस सच्चाई को स्वीकार नहीं कर पा रहा कि एक साधारण और गरीब परिवार से आने वाला व्यक्ति प्रधानमंत्री कैसे बन सकता है।

    पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पहले परिवार को लगता है कि प्रधानमंत्री का पद उनकी निजी विरासत है। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर राहुल गांधी की ‘गद्दार’ टिप्पणी की कड़ी निंदा की और इसे पूरे सिख समाज का अपमान बताया।

    खरगे का पलटवार
    वहीं, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि विपक्ष प्रधानमंत्री की बात सुनना चाहता था। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले चार दिनों से लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है। खरगे ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री उनकी बात दो मिनट भी सुन लेते, तो पूरा विवाद समाप्त हो सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

    खरगे ने कांग्रेस के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी के कई महान नेताओं ने देश के लिए बलिदान दिए, स्वतंत्रता संग्राम लड़ा, जेल गए और अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर भारत को आजादी दिलाई।

    Share:

  • परीक्षा पे चर्चा आज, पीएम मोदी इन विषयों पर छात्रों से करेंगे संवाद, जानें

    Fri Feb 6 , 2026
    नई दिल्ली। विद्यार्थियों ( students) को परीक्षा (Examination) के तनाव से बाहर निकालने और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ (Pariksha Pe Charcha) का आयोजन आज होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को परीक्षा पे चर्चा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved