
डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए करावल नगर सीट पर रैली की. इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. जब पीएम रैली में शामिल होने मंच पर पहुंचे तो पटपड़गंज सीट से बीजेपी प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी ने उनके पैर छुए. उसके बाद पीएम ने रविंद्र नेगी के तीन बार पैर छुए.
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग पूछ रहे हैं कि रविंद्र सिंह नेगी आखिर कौन हैं, जिनके पीएम मोदी ने तीन बार पैर छुए. पीएम मोदी द्वारा ऐसा किया जाने से वहां मौजूद नेता हैरान रह गए. बीजेपी कैंडिडेट रविंद्र नेगी खुद भी असहज हो गए.
रविंद्र सिंह नेगी वही नेता हैं, जिन्होंने पिछले चुनाव में मनीष सिसोदिया को पटपटगंज सीट पर कड़ी टक्कर दी थी. बहुत ही मुश्किल से सिसोदिया इस सीट पर जीत हासिल कर पाए थे. इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता मनीष सिसोदिया ने अपनी सीट बदल ली है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved