
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज सोमवार शाम 4 बजे फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ (‘The Sabarmati Report’) देखेंगे. पीएम मोदी पहले ही इस फिल्म (Movies) की तारीफ कर चुके हैं. फिल्म में विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) प्रमुख भूमिका में हैं. यह फिल्म गुजरात (Gujrat) के चर्चित गोधरा कांड (Godhra Incident) पर आधारित है. पीएम यह फिल्म बालयोगी ऑडिटोरियम में देखेंगे.
फिल्म द साबरमती रिपोर्ट पिछले महीने 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. पीएम मोदी ने फिल्म के रिलीज होने के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म की तारीफ करते हुए अपने पोस्ट में कहा था, “बिल्कुल सही. यह अच्छी बात है कि अब सच सामने आ रहा है और वह भी ऐसे कि आम लोग भी इसे देख सकें. एक फेक नैरेटिव महज कुछ समय के लिए ही रहती है. अंत में, फैक्ट्स सामने आ ही जाते हैं.”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved