img-fluid

PM मोदी की मन की बात आज, इंदौर को लेकर कही ये बड़ी बात

July 28, 2024

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) कुछ देर बाद अपने बहुचर्चित कार्यक्रम मन की बात (Mann Ki Baat) शुरू करेंगे। प्रधानमंत्री 112वीं बार मन की बात कार्यक्रम के जरिये देशवासियों को संबोधित (Addressing the Countrymen) करेंगे। साथ ही यह तीसरे कार्यकाल में वह दूसरी बार इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

‘मन की बात’ प्रधानमंत्री मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम (Monthly Radio Programs) है, जिसमें पीएम देश की जनता के साथ महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करते हैं। कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता है। इससे पहले ‘मन की बात’ को लोकसभा चुनाव के बाद 30 जून को प्रसारित किया गया था। इसमें प्रधानमंत्री ने चुनाव आयोग को सफल चुनाव कराने पर बधाई दी थी।

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने देशवासियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस समय पूरी दुनिया में पेरिस ओलंपिक छाया है। ओलंपिक हमारे खिलाड़ियों को विश्व पटल पर तिरंगा लहराने का मौका देता है। ओलंपिक देश के लिए कुछ करने का मौका देता है। आप भी अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाइये। चीयर फॉर भारत।

लोगों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इंदौर में एक दिन में दो लाख से ज्यादा पौधे लगाए गए। आप भी इस अभियान से जुड़ें। 15 अगस्त दूर नहीं है। इस बार हर घर तिरंगा अभियान के लिए सबका जोश हाई रहता है। लोग तिरंगा लगाकर उत्साहित होते हैं। कुछ लोग तिरंगा बांटते हैं। इस साल भी लोग तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करें।


ओलिपंक की दुनिया से अलग मैथ की दुनिया में ओलंपिक हुआ। इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड भारत के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने चार स्वर्ण और एक सिल्वर मेडल जीता है। इसमें 100 से ज्यादा देशों के विद्यार्थी थे। हमारी टीम टाॅप फाइव में आई। देश का नाम रोशन करने वाले छात्र पुणे के आदित्य वेंकट गणेश, सिद्धार्थ चाेपड़ा, दिल्ली के अर्जुन गुप्ता, ग्रेटर नाेएडा के कनव तलवार, मुंबई के रुसिल माथुर, गुवाहाटी के आनंदो भादुरी शामिल हैं। मन की बात में इनसे बात करेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि चराइदेव मैदाम को यूनेस्को के विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल किया जा रहा है। सूची में यह भारत की 43वीं और पूर्वोत्तर की पहली साइट है। चराई देव मैदाम शाइिनंग सिटी ऑफ द हिल्स यानि पहाड़ी पर चमकता शहर। यह अहोम राजवंश की राजधानी थी। राजवंश के लोग अपने पूर्वजों के शव और कीमती चीजों को मैदाम में रखते थे। मैदाम टीलेनुमा ढांचा होता है और मिट्टी से ढका होता है। इसके नीचे कई कमरे होते हैं। मैदान अहोम के दिवंगत राजाओं के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। इस जगह सामुदायिक पूजा होती थी।

Share:

  • शिवराज ने मांगा इलैयाराजा को, पीएस की भूमिका में रहेंगे

    Sun Jul 28 , 2024
    मध्य प्रदेश काडर के कई आईएएस अफसर के निगाहें थी इस पद पर इन्दौर, अरविंद तिवारी। केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने आखिरकार अपने निजी स्टाफ के लिए मध्य प्रदेश काडर के ही एक अधिकारी के नाम पर स्वीकृत की मोहर लगा दी है। यदि सब कुछ ठीक-ठाक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved