
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल में चल रही 45 घंटे की साधना पूरी कर ली है. पीएम मोदी ने ध्यान साधना पूरी करने बाद यहां पास ही स्थित कवि तिरुवल्लर को नमन भी किया. वह गुरुवार को ठीक तीन बजे ध्यान साधना से बाहर आए. पीएम नरेंद्र मोदी ध्यान साधना के लिए गुरुवार को कन्याकुमारी पहुंचे थे. यहां भगवती अम्मन मंदिर में पूजन करने के बाद वह फेरी से विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंचे थे और ध्यान साधना शुरू की थी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved