img-fluid

पीएम नरेंद्र मोदी ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, 17 विदेशी संसदों में दी स्पीच, कांग्रेस के सभी प्रधानमंत्रियों के संयुक्त भाषणों के बराबर

July 10, 2025

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi) ने भारत (India) की वैश्विक भूमिका को और सशक्त बनाते हुए एक ऐतिहासिक उपलब्धि (Historical achievement) अपने नाम की है. उन्होंने अब तक 17 विदेशी संसदों (17 foreign parliaments) को संबोधित कर लिया है. यह आंकड़ा कांग्रेस के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों द्वारा दिए गए कुल भाषणों के बराबर है. प्रधानमंत्री मोदी ने यह उपलब्धि इसी महीने यानी जुलाई 2025 के पहले हफ्ते में घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो और नामीबिया की संसदों को संबोधित करके हासिल की है.

यह रिकॉर्ड न केवल आंकड़ों का खेल है, बल्कि यह भारत की अंतरराष्ट्रीय पहचान, उसकी लोकतांत्रिक परंपराओं और विकास की यात्रा में बढ़ती दिलचस्पी का प्रमाण भी है.


  • कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री बनाम PM मोदी
    अब तक सभी कांग्रेस प्रधानमंत्री मिलकर जितने विदेशी संसदों को संबोधित कर पाए, उतना अकेले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 11 वर्षों के कार्यकाल में कर दिखाया. नीचे देखें तुलनात्मक आंकड़ा:

    प्रधानमंत्री                 विदेशी संसदों को दिए गए भाषण
    डॉ. मनमोहन सिंह      7
    इंदिरा गांधी                4
    जवाहरलाल नेहरू       3
    राजीव गांधी               2
    पी.वी. नरसिम्हा राव  1
    कुल (कांग्रेस PMs)    17
    नरेंद्र मोदी (2014–2025) 17

    PM मोदी के भाषणों की लिस्ट:
    साल 2014
    -ऑस्ट्रेलिया
    -फिजी
    -भूटान
    -नेपाल (संविधान सभा)

    साल 2015
    -ब्रिटेन
    -श्रीलंका
    -मंगोलिया
    -अफगानिस्तान
    -मॉरीशस

    साल 2016
    -अमेरिका (US कांग्रेस का संयुक्त सत्र)

    2018
    -युगांडा

    2019
    -मालदीव

    2023
    -अमेरिका (US कांग्रेस का दूसरा संबोधन)

    2024
    -गुयाना

    2025
    -घाना
    -त्रिनिदाद एंड टोबैगो
    -नामीबिया

    क्या है इस उपलब्धि का महत्व?
    प्रधानमंत्री मोदी का यह रिकॉर्ड सिर्फ एक कूटनीतिक उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह दिखाता है कि भारत अब केवल वैश्विक मंच पर भागीदार नहीं, बल्कि एक नेतृत्वकर्ता भूमिका में है. इन भाषणों में विकसित और विकासशील दोनों प्रकार के देशों को शामिल किया गया है. इससे भारत की विदेश नीति में विविधता और क्षेत्रीय संतुलन को दर्शाने की कोशिश की गई है. इन मंचों के जरिए भारत ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी स्थिति को स्पष्ट किया है, जिनमें विकास, सहयोग, वैश्विक दक्षिण, और लोकतंत्र जैसे विषय शामिल रहे हैं.

    ये भारत की बढ़ती साख का प्रतीक
    एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब तक 17 विदेशी संसदों को संबोधित किया है, जो कई दशकों में कांग्रेस के सभी प्रधानमंत्रियों द्वारा दिए गए संबोधनों के कुल योग के बराबर है.

    बीजेपी ने लिखा, ‘घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो और नामीबिया की संसदों में हालिया संबोधनों के साथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब तक 17 विदेशी संसदों में भाषण दिए हैं. यह संख्या कांग्रेस के सभी प्रधानमंत्रियों द्वारा कई दशकों में दिए गए संसद-संबोधनों के कुल बराबर है. प्रधानमंत्री मोदी ने जो उपलब्धि महज एक दशक में हासिल की है, वह पहले दूसरों को पूरा करने में पीढ़ियां लग गईं. यह उनकी वैश्विक प्रतिष्ठा और भारत की बढ़ती साख का प्रतीक है.’

    पीएम मोदी को अब तक 27 देशों का सर्वोच्च सम्मान भी मिला
    पीएम मोदी को 2014 से अब तक 27 देशों का सर्वोच्च सम्मान भी मिल चुका है. प्रधानमंत्री का 2 जुलाई से 10 जुलाई तक 5 देशों- घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया का दौरा था, जहां सात दिनों में उन्हें 4 देशों ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया। 3 जुलाई को घाना, चार जुलाई को त्रिनिदाद एंड टोबैगो, 8 जुलाई को ब्राजील और 9 जुलाई को नामीबिया ने उन्हें अपने देश का सर्वोच्च सम्मान दिया.

    इनके अलावा पीएम मोदी को अमेरिका, श्रीलंका, भूटान, रूस, साउथ कोरिया, जापान, पापुआ न्यू गिनी, नाइजीरिया, फिजी, डोमिनिकन रिपब्लिक, साइप्रस, माल्टा, बार्बाडोस, ब्रुनेई, मॉरिशस, ब्राजील, गुएना, ग्रीस, अफगानिस्तान, सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत, फिलिस्तीन, संयुक्त अरब अमीरात, मालदीव और मिस्र भी सर्वोच्च सम्मान से नवाज चुके हैं.

    Share:

  • 27 साल बाद नामीबिया पहुंचा कोई भारतीय PM, मोदी को मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    Thu Jul 10 , 2025
    विन्डओक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने नामीबिया (Namibia) पहुंचकर इतिहास रच दिया। 27 साल बाद कोई भारतीय पीएम (Indian PM) दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की इस धरती पर पहुंचा है। बुधवार को उन्हें नामीबिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Namibia’s highest civilian award) मिला। संसद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved