img-fluid

धार में पीएम की सभा, इंदौर में तैयारियां

September 13, 2025

इंदौर। धार में पीएम मित्रा पार्क और वहां आयोजित जनसभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इसके लिए नगर निगम और कई विभाग मिलकर तैयारियों में जुटे हैं। बड़ी संख्या में वहां बैरिकेड््स लगाए जाने हैं, जो इंदौर से भेजे जाएंगे। इसके अलावा सभा स्थल के आसपास चलित सुविधाघर भी रहेंगे।


बड़ी संख्या में चलित सुविधाघर निगम द्वारा खरीदे गए थे और उन्हें कई बड़े आयोजनों के दौरान विभिन्न स्थानों पर लगाया जाता रहा है। वर्तमान में कई चलित सुविधाघर टूटी-फूटी हालत में थे, जिन्हें निगम द्वारा पिछले तीन, चार दिनों से सुधारने का काम अलग-अलग टीमों की मदद से किया जा रहा है। नगर निगम अफसरों के मुताबिक करीब 100 से ज्यादा ऐसे चलित सुविधाघर निगम के पास हैं और उन्हें सुधारने का काम चल रहा है। इसके बाद उन्हें धार भेजा जाएगा। इसके साथ ही ट्रैफिक नियंत्रण के लिए बड़ी संख्या में बैरिकेड््स और कुछ अन्य संसाधन भी निगम और यातायात पुलिस के वाहनों में धार भेजे जाएंगे। इससे पहले भी निगम द्वारा उज्जैन में महाकाल लोक लोकार्पण के दौरान तैयारियों के लिए इंदौर से नगर निगम के संसाधन भेजे गए थे।

Share:

  • साइबर अपराधी इंदौर की फर्जी सिम कार्ड का कर रहे उपयोग

    Sat Sep 13 , 2025
    क्राइम ब्रांच ने कुछ मामलों में दर्ज किया केस, आपरेशन फास्ट चलाकर कर रहे हैं चिह्नित इंदौर। साइबर अपराधों में इंदौर की सिम कार्ड का उपयोग बड़ी संख्या में हो रहा है। एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कई शिकायतों में इंदौर की सिम कार्ड की जानकारी मिली है। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved