
बालासोर। ओडिशा (Odisha) के बालासोर (Balasore) के झींगा मछली प्लांट (Lobster Fish Plant) में जहरीली अमोनिया गैस (Poisonous Ammonia Gas) के रिसाव से कई कर्मचारी बेहोश हो गए। अब तक 28 बीमार लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई की हालत गंभीर है।
बताया जाता है कि कुछ कर्मचारियों की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक बालासोर की एक झींगा मछली प्लांट में अमोनिया गैस लीक होने से 38 लोग अस्वस्थ हो गए। सभी को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद बालासोर जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। बताया जाता है कि गैस शाम को लीक हुई थी।
कितनी खतरनाक है अमोनिया गैस
बता दें कि अमोनिया गैस का दुनिया भर में सबसे ज्यादा उत्पादन किया जाता है। इसकी गंध बहुत तेज और हानिकारक होती है। अमोनिया, नाइट्रोजन और हाइड्रोजन से मिलकर बनता है। इस गैस के फैलने से लोगों की आंखों में जलन होती है। साथ ही सांस लेने में दिक्कत होती है।अमोनिया गैस से आंख, नाक और गले में जलन होती है, जिस किसी भी व्यक्ति के शरीर के अंदर अमोनिया गैस पहुंच जाती है, छींके और खांसी जैसी गंभीर समस्या शुरू हो जाती है। कई बार यह खतरनाक साबित हो जाती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved