img-fluid

बाहुबली विजय मिश्र पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट के तहत 3.34 करोड़ की संपति कुर्क

September 02, 2022

भदोही । वाराणसी (Varanasi) की एक गायिका से दुष्कर्म, रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने सहित कई मामलों में आरोपी ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनके कुनबे पर पुलिस-प्रशासन (police administration) ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को डीएम के निर्देश पर विजय मिश्र, उनके बहू और बेटे के नाम की 3.34 करोड़ की संपति कुर्क की गई। गैंगस्टर एक्ट के तहत (under gangster act) नवधन स्थित अचल संपति कुर्क हुई। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।


पेशेवर अपराधियों और गैंग के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसमें पूर्व विधायक विजय मिश्र (Former MLA Vijay Mishra) पर शिकंजा लगातार कसा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर नवधन स्थित पूर्व विधायक और कुनबे की संपति कुर्क की गई। जिसकी कीमत तीन करोड़ 34 लाख है।

हाईवे से सटी है कीमती जमीन
उन्होंने बताया कि अपराधिक तरीके से डरा धमका कर विजय मिश्रा ने अपने और परिजनों के नाम इस जमीन को खरीदा था। ऊंज थाना क्षेत्र के नवधन गांव में हाईवे से सटी कीमती जमीन है। आराजी संख्या 1396, 1398, 1399, 1402 संयुक्त गाटा संख्या की कुल 5590 वर्ग मीटर जमीन विजय मिश्रा और उनके परिजनों के नाम खरीदी गई थी।

पिछले हफ्ते ढाई करोड़ की संपत्ति हुई थी कुर्क
पूर्व विधायक विजय मिश्र वर्तमान में रिश्तेदार की प्रॉपर्टी हड़पने, सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आगरा जेल में बंद हैं। कुछ दिन पहले भी जिलाधिकारी के आदेश पर उनके भतीजे चंद्र प्रकाश मिश्रा की पत्नी पुष्पलता के नाम दो करोड़ 50 लाख की जमीन को भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कुर्क किया गया था।

पुष्पलता और प्रकाश चंद विजय मिश्रा के गैंग/मुकदमा उपरोक्त से संबंधित गिरोह के शातिर सदस्य विकाश मिश्र के माता-पिता हैं। उक्त अचल संपत्ति को जिला मजिस्ट्रेट आर्यका अखौरी के 26 अगस्त के आदेश के तहत कुर्क किया गया।

Share:

  • मुंबई के पॉश अलीबाग इलाके में 8 एकड़ जमीन खरीदी विराट कोहली और अनुष्का ने

    Fri Sep 2 , 2022
    मुंबई । क्रिकेटर विराट कोहली (Cricketer Virat Kohli) और पत्नी अनुष्का (Wife Anushka) ने मुंबई के पॉश अलीबाग इलाके में (In Mumbai’s Posh Alibaug Area) फार्महाउस के लिए (For Farmhouse) 8 एकड़ जमीन (8 Acres Land) खरीदी (Bought) । गणेश चतुर्थी वाले दिन हुई इस प्रॉपर्टी डील के लिए कपल ने कुल 19 करोड़ 24 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved