
इंदौर। इंदौर (Indore) के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र (Dwarkapuri Police Station Area) में गाड़ियों (Vehicles) में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। आरोपी की करतूत सीसीटीवी कैमरे (CCTV Camera) में कैद हुई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।
दरअसल मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है, जहां बीते दिनों एक बदमाश ने इलाके में खड़ी कई गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की थी। बदमाश की यह पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई थी। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को उसी जगह लेकर पहुंची, जहां उसने गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मोहल्ले में ही आरोपी से उठक-बैठक भी लगवाई, ताकि क्षेत्र में अपराधियों को सख्त संदेश दिया जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी से आगे पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं इस कार्रवाई के बाद इलाके के रहवासियों ने राहत की सांस ली है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved