img-fluid

मुंबई में विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

August 23, 2025


मुंबई । मुंबई में विरोध प्रदर्शन कर रहे (Protesting in Mumbai) कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया (Police detained Congress Leaders) । सांसद वर्षा गायकवाड़ और विधायक असलम शेख सहित महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता शनिवार को मालाड स्थित मालवणी टाउनशिप स्कूल के निजीकरण के विरोध में सड़क पर उतरे। इसी दौरान, पुलिस ने वर्षा गायकवाड़ और विधायक असलम शेख को हिरासत में ले लिया।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा गरीब बच्चों की शिक्षा छीनकर मुंबई महानगर पालिका के स्कूलों को एनजीओ के हाथों में सौंप रही है। हिरासत में लिए जाने से पहले सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि 100 करोड़ रुपए खर्च कर बनाए गए इन स्कूलों में गरीब बच्चों के लिए शिक्षा सुनिश्चित की गई थी, लेकिन अब भाजपा इसे खत्म करना चाहती है।

वर्षा गायकवाड़ ने सवाल करते हुए कहा, “स्कूल में लगभग 1200 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। सरकार ने 100 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद इसको अचानक निजी हाथों में सौंपने का काम क्यों किया है? जब मुंबई महानगर पालिका ने पूरा खर्चा उठाया है तो वह इस स्कूल को क्यों नहीं चला रही है, क्यों इसे दूसरों को सौंपा जा रहा है?”
उन्होंने आगे कहा कि महानगर पालिका के पैसों से बनाए गए स्कूल वही चलाए, इसलिए हम यहां आए हैं। कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हम यहां सरकार के मंत्री से मिलने आए, हमारी आवाज को सुना जाना चाहिए।

इस दौरान, कांग्रेस विधायक असलम शेख ने सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाए कि सरकार स्कूलों को बेचने का काम कर रही है। हम इसका विरोध करते हैं। महानगर पालिका के एक भी स्कूल को निजी हाथों में सौंपने नहीं देंगे। गरीब के बच्चे अच्छे से पढ़ें, यही सोच है और इसके लिए अगर गिरफ्तार किया जाता है तो हम तैयार हैं।

Share:

  • मध्य प्रदेश सरकार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जेलों में बंद 14 हजार कैदियों की सजा में 60 दिन कम किए - मुख्यमंत्री मोहन यादव

    Sat Aug 23 , 2025
    भोपाल । मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर (On the occasion of Shri Krishna Janmashtami) जेलों में बंद 14 हजार कैदियों की सजा में 60 दिन कम किए (Reduced the Sentence of 14 Thousand Prisoners by 60 Days) । यह सभी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved