
यांगून। Myanmar में सैन्य तख्तापलट (military coup) के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। खबरों के मुताबिक पुलिस ने रविवार को देश की पूर्व राजधानी बागान में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर फायरिंग की घटनाओं के वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं पुलिस की हिरासत में म्यांमार की नेता आंग सान सू की की पार्टी के एक अधिकारी की मौत हो गई है।
म्यांमार की पूर्व राजधानी बागान बागान को देश के शीर्ष पर्यटक केंद्रों में जाना जाता है। सेना के तख्तापलट के खिलाफ यहां लगातार बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। समाचार एजेंसी एपी ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के हवाले से बताया है कि म्यांमार के कई शहरों में हर रोज सेना के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं सुरक्षा बल प्रदर्शनों को दबाने के लिए बल प्रयोग और गिरफ्तारियां कर रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय की ओर से कहा गया है कि बीते 28 फरवरी को 18 प्रदर्शनकारी मारे गए थे। यही नहीं अब तक 1,500 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रविवार को यांगून और मांडले के दो सबसे बड़े शहरों समेत अन्य जगहों पर भी विरोध प्रदर्शन हुए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस प्रदर्शनकारियों को पकड़ने के लिए छापेमारी भी कर रही है। आंग सान सू ची की नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी से वार्ड अध्यक्ष रविवार को एक सैन्य अस्पताल में मृत पाए गए हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved