img-fluid

संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च

October 07, 2024

जबलपुर। दुर्गोत्सव पर्व पर शहर में जगह-जगह सार्वजनिक पंडालों में देवी प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। साथ ही गरबा का आयोजन भी किया गया है। जिसमें अनहोनी को देखते हुये रविवार शाम एसपी ने पुलिस अधिकारियों तथा पुलिस बल के साथ पुलिस कन्ट्रोलरूम से फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में सभी पुलिस अधिकारियों व पुलिस लाईन के अतिरिक्त बल मौजूद रहा।



फ्लैग मार्च घंटाघर, बड़ी ओमती, भरतीपुर, छोटी ओमती, दर्शन तिराहा, लकडग़ंज, फूटाताल, खटीक मोहल्ला, सराफा चौक, कोतवाली थाने के सामने से मिलौनीगंज, घोड़ा नक्कास, अनवरगंज तिराहा, दुर्गा चौक, बड़ी खेरमाई, भानतलैया, ंिसंधी कैप, मण्डी मदार टेकरी, बहोराबाग, चार खम्बा, बूढी खेरमाई, मछली मार्केट, मिलौनीगंज तक पैदल फ्लेेैग मार्च किया गया, मिलौनीगंज से शासकीय वाहनों में दमोह नाका, आई.एस.बी.टी एमआरफोर होते हुये कछपुरा ब्रिज, गौतम जी की मढिया, पण्डा मढिया, त्रिपुरी चौक, मेडिकल कॉलेज, के आगे से वापस थाना गढ़ा में फ्लैग मार्च समाप्त हुआ। एसपी ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें, साथ ही सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाये।

Share:

  • खुद अपनी बदहाली का शिकार निवाडग़ंज सब्जी बाजार

    Mon Oct 7 , 2024
    मनमर्जी से लगती हैं दुकानें, ग्राहकों के साथ दुकानदार भी होते हैं परेशान जबलपुर। निवाडगंज में सब्जी बाजार मनमाने ढंग से लगाया जाता रहा है। पारंपरिक बाजार अपने विकास का रास्ता सालों से देख रहा है। एक तरफ सब्जी व्यापारियों ने अव्यवस्थाएं फैला रखी हैं तो दूसरी तरफ नगर निगम भी अनदेखी करता आता रहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved