उज्जैन। शहर के ढांचा भवन निवासी एक महिला ने करवाचौथ की रात्रि में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में चिमनगंज मण्डी थाना पुलिस अब कहीं जाकर खुलासा किया कि आत्महत्या करने वाली महिला का प्रेमी उस पर पति को छोडऩे का दबाव बना रहा था। इस दबाव को वह सहन नहीं कर सकी और उसने फांसी लगा ली थी।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि ममता पति घनश्याम मकवाना ने आत्महत्या की थी। महिला का पति घनश्याम ट्रक ड्रायव्हर था। घटना के वक्त वह शहर से बाहर था। पुलिस को तत्कालिन समय परिजन ने बताया था कि महिला के संबंध देवास निवासी युवक अर्जुन से थे। इस पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि ममता ने करवा चौथ पर वीडियो कॉल पर पति का पूजन किया और व्रत खोला था। इधर देवास निवासी उसका प्रेमी अर्जुन घर आया और रात रूका। रात्रि में उसका विवाद हुआ और उसने अपने पति को छोडऩे का दबाव बनाया तथा मोबाइल फोन भी छीन लिया था। इसी कारण उसने आत्महत्या की थी। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved