पेरिस । फ्रांस के एक थाने में घुसकर हमला करने वाले इस्लामिक कट्टरपंथी (Islamic fundamentalist) को पुलिस ने मार गिराया। हमलावर ने धारदार चाकू से पुलिस पर हमला किया, फिर उसने गोली भी चलाई थी। हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।हमलावर पुलिस की निगरानी सूची में आतंकवाद का खतरा पैदा करने वालों में शामिल था।
फ्रांस के गृह मंत्री जेराल्ड डर्मेनियन (Ralde Dermanian) ने बताया है कि हमलावर 40 वर्षीय फ्रांसीसी नागरिक था। वह आठ साल की सजा के बाद हाल ही में जेल से रिहा हुआ था। डर्मेनियन ने पत्रकारों को बताया कि हमलावर ने 2016 में इस्लामिक कट्टरपंथ के लिए झंडा लहराया था।
एक माह पहले भी हमले में एक महिला पुलिस प्रशासनिककर्मी को चाकू मारा गया था। स्टेफनी मोनफर्मे को पुलिस स्टेशन के द्वार पर एक ट्यूनीशियाई नागरिक ने मारा था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved