
इंदौर। पलासिया छेत्र के एक घर मे मूर्छित पड़ी सीनियर सिटीजन की पुलिस और उसके पड़ोसियों ने जान बचाई।
दरअसल मनोरमागंज में एक वृद्धा रहती है, जिसके पति और बच्चे ऑस्ट्रेलिया में रहते है। महिला भी उनके पास जाती रहती थी। कर्फ्यू के चलते वह कई महीनों से उनसे मिलने नही जा पाई। कुछ दिनों से पड़ोसी देख रहे थे कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है और वृद्धा को बाहर निकलते नही देखा। सूचना पर पलासिया टीआई संजय सिंह बैस टीम के साथ मौके पर पहुचे और दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो वृद्धा अचेत पड़ी थी। उसकी सांसे चल रही थी। तत्काल उन्हें अस्पताल पहुचाकर जान बचाई। वे बीते कुछ दिनों से बीमार भी थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved