
लखनऊ। आगरा जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के काफिले को आगरा एक्सप्रेस वे के एंट्री पॉइंट पर रोक लिया गया। प्रियंका आगरा जाने के लिए अड़ी हैं। वह वहां पुलिस कस्टडी में मारे गए व्यक्ति के परिजनों से मिलने जा रही हैं। इस पर जानकारी देते हुए प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि अरुण वाल्मीकि की मृत्यु पुलिस हिरासत में हुई। उनका परिवार न्याय मांग रहा है। मैं परिवार से मिलने जाना चाहती हूं। उत्तर प्रदेश सरकार को डर किस बात का है? क्यों मुझे रोका जा रहा है। आज भगवान वाल्मीकि जयंती है, पीएम ने महात्मा बुद्ध पर बड़ी बातें की, लेकिन उनके संदेशों पर हमला कर रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved