img-fluid

‘राजनीति मेरे बस की बात नहीं’, राजनीति से खेसारी लाल यादव का मोह भंग

February 19, 2026

डेस्क। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों को लेकर भी चर्चा के केंद्र में रहते हैं। हाल ही में बिहार चुनावों के दौरान उनकी सक्रियता और साथी कलाकारों के साथ हुई जुबानी जंग ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उस समय खेसारी एक तरफ थे और इंडस्ट्री के कई दिग्गज दूसरी तरफ, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि वह जल्द ही पूर्णकालिक राजनीति में कदम रख सकते हैं। हालांक, अब खेसारी लाल यादव ने इन तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए राजनीति से दूरी बनाने का एक बड़ा संकेत दिया है।


  • भोजपुरी जगत के एक अन्य कलाकार रितेश पांडे द्वारा जनसुराज छोड़ने और मनोज तिवारी के बयानों के बाद यह चर्चा तेज हो गई थी कि खेसारी लाल यादव भी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम सकते हैं। राजनीति में उनके आने की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी थी। इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए खेसारी ने दो टूक शब्दों में स्पष्ट किया कि वे किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो रहे हैं। खेसारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बहुत ही मार्मिक और स्पष्ट बात कही। उन्होंने कहा, ‘मैं एक कलाकार हूं और मुझे कलाकार ही रहने दीजिए। राजनीति मेरे बस की बात नहीं है क्योंकि वहां काम चलाने के लिए अक्सर झूठ का सहारा लेना पड़ता है, जबकि मैं स्वभाव से सच बोलने वाला इंसान हूं।’

    अभिनेता ने स्वीकार किया कि उन्होंने पहले चुनाव लड़ा था, लेकिन उस अनुभव ने उन्हें यह सिखाया कि राजनीति की दुनिया में सच्चाई और ईमानदारी के लिए जगह बनाना बहुत चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने घोषणा की कि वे अब राजनीति से संन्यास जैसा मन बना चुके हैं और अपना पूरा ध्यान केवल संगीत और अभिनय पर केंद्रित करना चाहते हैं। राजनीति के अलावा, खेसारी से भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे तलाक के विवाद पर भी राय मांगी गई। इस संवेदनशील मुद्दे पर खेसारी ने बहुत ही सधा हुआ और भावनात्मक रुख अपनाया। उन्होंने इस मामले पर टिप्पणी करने से पूरी तरह इनकार कर दिया।

    खेसारी ने पुरानी बातों को याद करते हुए कहा कि जब उन्होंने पहले कभी इस विषय पर बोलने की कोशिश की थी, तो उन्हें सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। उन्होंने भावुक होकर कहा, ‘यह पवन सिंह का निजी और पारिवारिक मसला है, जिसमें बाहरी हस्तक्षेप ठीक नहीं है। खेसारी ने कहा कि उनकी भी एक बेटी है, इसलिए वे किसी के घर या परिवार की स्थिति पर अब कुछ भी बोलकर विवाद नहीं बढ़ाना चाहते।’

    Share:

  • Сравнение низкой и высокой волатильности в слотах Pin Up

    Thu Feb 19 , 2026
    Сравнение низкой и высокой волатильности в слотах Pin Up В этой статье мы рассмотрим ключевые различия между низкой и высокой волатильностью в слотах на платформе Pin Up. Понимание этих понятий поможет игрокам выбрать наиболее подходящие игровые автоматы в зависимости от их предпочтений и стиля игры. Высокая волатильность означает рискованные ставки с потенциально высокими выплатами, в […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved