img-fluid

दिल्ली के 18 इलाकों में प्रदूषण का रेड अलर्ट, AQI 300 के पार

November 10, 2025

नई दिल्ली: आंखों में जलन, सांसों में घुटन और हवा में फैली धुंध… सुबह दिल्ली (Delhi) की सड़कों (Road) पर कदम रखते ही कुछ ऐसा ही महसूस होता है. दिल्ली में वायु प्रदूषण (Air Pollution)  गंभीर स्तर पर पहुंच गया है, जहां अधिकतर इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया है. समीर ऐप के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में AQI 350 से 400 के बीच रहा, जबकि कुछ क्षेत्रों में यह 400 का आंकड़ा पार कर गया.

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, बवाना में सबसे ज्यादा AQI 412 रिकॉर्ड किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है. वहीं वज़ीरपुर (397), रोहिणी (390), जहांगीरपुरी (389) और बुराड़ी क्रॉसिंग (389) जैसे इलाकों में भी हवा की स्थिति बेहद खराब रही.


  • आनंद विहार (379), मुण्डका (377), पटपड़गंज (376), ITO (375), नरेला (368), आर.के.पुरम (363), अशोक विहार (361) और अलीपुर (360) में भी प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में रहा. वहीं कुछ क्षेत्रों जैसे आईएचबीएएस, दिलशाद गार्डन (227), एनएसआईटी द्वारका (218) और DTU (286) में हवा थोड़ी बेहतर स्थिति में दिखी, लेकिन फिर भी यह खराब श्रेणी से ऊपर रही.

    विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की मुख्य वजह खेतों में पराली जलाना, वाहनों से निकलने वाला धुआं, निर्माण कार्यों की धूल और ठंडी होती हवाओं के कारण प्रदूषक कणों का जमीन के पास जम जाना है. राजधानी की हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 कणों की मात्रा खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है.

    Share:

  • भारतीय हज यात्रियों की तैयारियों को लेकर सऊदी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

    Mon Nov 10 , 2025
    नई दिल्ली: केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) सऊदी अरब (Saudi Arabia) की आधिकारिक यात्रा पर हैं. ये यात्रा हज (Hajj) 2026 के लिए बेहद अहम मानी जा रही है. इस दौरान जेद्दा में रिजिजू ने द्विपक्षीय हज समझौते पर हस्ताक्षर किए. जिसके तहत हज 2026 के लिए भारतीय तीर्थयात्रियों (Indian Pilgrims) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved