img-fluid

Bigg Boss के पॉपुलर कंटेस्टेंट को बीच शो से किया गया गिरफ्तार

October 23, 2023

नई दिल्ली। बिग बॉस 17 इस वक्त चर्चाओं में बना हुआ है। साथ ही कन्नड़ में आ रहा बिग बॉस (Big Boss) 10 भी अब किसी गलत वजह से लाइमलाइट में आ गया है। अब कन्नड़ बिग बॉस के एक कंटेस्टेंट को बीच शो से गिरफ्तार कर लिया गया। ये सुनने में काफी शॉकिंग लग रहा होगा लेकिन सच यही है। किच्चा सुदीप के रियलिटी शो (Kiccha Sudeep’s reality show) के पॉपुलर कंटेस्टेंट वर्थुर संतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी एक गलती उनपर भारी पड़ गई और उन्हें अरेस्ट कर लिया गया।

दरअसल, वर्थुर संतोष (Varthur Santhosh) का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने एक लॉकेट पहना था, जिसकी वजह से सारा फसाद खड़ा हो गया। ये कोई ऐसा वैसा लॉकेट नहीं था बल्कि इस पर बाघ का पंजा बना हुआ था। जिसके बाद फारेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारीयों के उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। FIR दर्ज होते ही कंटेस्टेंट के खिलाफ लीगल एक्शन लिया गया और उन्हें अरेस्ट कर लाया गया।


खबरों की मानें तो 22 अक्टूबर को फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारी कन्नड़ बिग बॉस 10 के सेट पर पहुंचे थे और उन्होंने मेकर्स से चेन और लॉकेट शो से बाहर लाने को कहा। इसके बाद उन्होंने इस लॉकेट की ठीक से जांच की और ये फैसला लिया कि ये वाकई असली बाघ का पंजा है। बस फिर क्या था उन्होंने तुरंत वर्थुर संतोष को बीच शो से ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल फॉरेस्ट डिपार्टमेंट पेंडेंट की भी जांच कर रहा है।

कैमरे के सामने जैसे ही वर्थुर ने गुनाह कुबूल किया उन्हें तुरंत रात करीब 8:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। ये Wildlife Protection Act 1972 का उल्लंघन है। बता दें, टाइगर्स को अत्यधिक लुप्तप्राय प्रजाति माना जाता है। ऐसे में ये कानून तोड़ने पर तीन से सात साल तक की सज़ा हो सकती है। अब देखना होगा कि वर्थुर संतोष के साथ इस केस में आगे क्या होता है।

Share:

  • 23 अक्टूबर की 10 बड़ी खबरें

    Mon Oct 23 , 2023
    1. ISRO की योजना, गगनयान मिशन के लिए महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता ISRO यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रमुख एस. सोमनाथ (S. Somnath) ने रविवार को कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी (space agency) बहुप्रतीक्षित मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम ‘गगनयान’ मिशन के लिए लड़ाकू विमान उड़ाने वाली महिला पायलटों (female pilots) या महिला वैज्ञानिकों (women scientists) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved