
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच की तनातनी अब पोस्टर वार में तब्दील होती दिखाई दे रही है। राज्य में BJP द्वारा CM ममता बनर्जी को आदिवासी समुदाय विरोधी कहने वाले पोस्टर लगाए जा रहे हैं। पोस्टर में NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और PM को भी दिखाया गया है। TMC ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन किया है।
वहीं, भाजपा के महिला मोर्चा ने शनिवार को बहूबाजार थाने के सामने धरना दिया और तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की देवी काली पर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए उनकी गिरफ्तारी की मांग की। भाजपा महिला मोर्चा सदस्यों ने कहा कि पुलिस ने छह जुलाई को दर्ज कराई गई उनकी शिकायत का कोई संज्ञान नहीं लिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved