खेल

पीपीई किट पहनकर पुरस्कार लेने बेंगलुरु के साई केंद्र पहुंची रानी रामपाल

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के कारण भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बेंगलुरु सेंटर में निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) पहन कर पुरस्कार लेने पहुंचीं। रानी रामपाल,मनिका बत्रा, रोहित शर्मा,विनेश फोगाट और मारियप्पन थंगावेलु को इस बार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया गया है।

केंद्रीय खेलमंत्री किरन रिजिजू ने ट्वीट किया,”“वह भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल हैं। वह आज भारत के माननीय राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी से राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा उपायों के साथ तैयार हैं।”

बता दें कि इससे पहले, 2016 में चार खिलाड़ियों को एक साथ राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2016 में बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, महिला रेसलर साक्षी मलिक, जिमनास्ट दीपा कर्माकर और निशानेबाज जीतू को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। हालांकि, इससे पहले 5 बार दो खिलाड़ियों को भारत रत्न पुरस्कार दिया जा चुका है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

महाराष्ट्र में एक साथ कई जगहों पर नारकोटिक्स के ताबड़तोड़ छापे

Sat Aug 29 , 2020
अब तक दो ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, कड़ी पूछताछ मुंबई।बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के तथाकथित सुसाइड कांड में अब ड्रग्स एंगल और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन आने के बाद इस मामले की जांच अब एनसीबी ने भी तेज कर दी है। इस पूरे सनसनीखेज मामले में ड्रग एंगल में सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध आरोपी गर्लफ्रेंड […]