img-fluid

पर्दे पर फिर साथ नजर आएंगे प्रभास और अनुष्का शेट्टी, इस डायरेक्टर की फिल्म में करेंगे काम

July 02, 2022


डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता प्रभास और एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। दोनों ने साथ में कई फिल्में की हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी सराहा। वहीं, उनकी फिल्म बाहुबली 2 के बाद से ही दर्शकों को बेसब्री से इनके दोबारा साथ आने का इंतजार है। ऐसे में अब जल्द ही फैंस की यह इच्छा पूरी होने वाली है। खबरों की मानें तो दोनों जल्द ही एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जाने- माने फिल्म निर्देशक मारुती की आने वाली फिल्म के लिए अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी ने हामी भर दी है। वहीं, डायरेक्टर की इस फिल्म में प्रभास भी काम करते नजर आएंगे। हालांकि अभी तक इस फिल्म को लेकर किसी भी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। खबरों की मानें तो मेकर्स इस साल दीवाली या दशहरा पर इस फिल्म की घोषणा कर सकते हैं।


इस खबर के सामने आते ही अब प्रभास और अनुष्का के फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि इस फिल्म में तीन अभिनेत्रियां मुख्य किरदार में नजर आएंगी। हालांकि, अभी तक अनुष्का शेट्टी के अलावा अन्य दो एक्ट्रेसस के नाम को लेकर किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यह फिल्म एक कॉमेडी फिल्म है, जिसे डीवीवी दनय्या प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म को लेकर विस्तृत जानकारी जल्द ही सामने आएगी।

यह पहली बार नहीं है जब प्रभास और अनुष्का शेट्टी एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ‘बिल्ला’, ‘मिर्ची’ और ‘बाहुबली’ जैसी फिल्मों में भी एक साथ नजर आ चुके हैं। उनकी फिल्म बाहुबली को तो दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। इस फिल्म में उनकी केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। इसके साथ ही इस फिल्म ने दुनियाभर में कई रिकॉर्ड भी कायम किए थे। हालांकि, इस फिल्म के बाद से ही अनुष्का ने बड़े पर्दे से दूरी बना ली थी।

Share:

  • भारत में फि‍र तेज हुई कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में मिले 17 हजार से ज्यादा नए केस, 29 की मौत

    Sat Jul 2 , 2022
    नई दिल्‍ली । पिछले कुछ दिनों से देश में कोरोना संक्रमण (corona infection) की रफ्तार एक बार फिर तेज हो गई है. बीते 24 घंटे में कोरोना के 17 हजार से ज्यादा नए मामले (new cases) दर्ज किए गए हैं. स्‍वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved