
डेस्क। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज की मां सुवर्णलता का रविवार सुबह बेंगलुरु स्थित उनके निवास पर निधन हो गया। वह 86 साल की थीं। उनका अंतिम संस्कार रविवार शाम को ही संपन्न किया गया। सुवर्णलता का जाना न केवल प्रकाश राज के परिवार के लिए, बल्कि उनके प्रशंसकों के लिए भी एक काफी दुखद क्षण है। इंडस्ट्री से लोग प्रकाश राज के साथ खड़ें हैं और उन्हें सांतवना दे रहे हैं।
सुवर्णलता जी प्रकाश राज के जीवन का सबसे मजबूत स्तंभ थीं। अभिनेता ने अपने कई साक्षात्कारों में इस बात का जिक्र किया है कि उनका बचपन काफी संघर्षपूर्ण रहा था। उनके पिता के शराब की लत में डूबे होने के कारण घर की पूरी जिम्मेदारी उनकी माता के कंधों पर आ गई थी। उन्होंने अकेले दम पर न केवल घर चलाया, बल्कि अपने बच्चों को वह संस्कार और मजबूती दी, जिसने प्रकाश राज को आज इस मुकाम तक पहुँचाया है। एक अकेले वित्तीय और भावनात्मक लंगर के रूप में सुवर्णलता जी की शक्ति ने प्रकाश राज के व्यक्तित्व और उनके अभिनय कौशल पर अमिट छाप छोड़ी है। वे अक्सर अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां के उसी अटूट धैर्य और साहस को देते रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved