
नई दिल्ली । बॉलीवुड(Bollywood) में एक बार फिर जुबानी जंग(verbal spat intensifies) तेज हो गई है। इस बार मामला एआर रहमान (AR Rahman)और कंगना रनौत(Kangana Ranaut) से जुड़ा है जिसमें अब अभिनेता प्रकाश राज (actor Prakash Raj)भी कूद पड़े हैं। एआर रहमान के एक इंटरव्यू के बाद कंगना रनौत द्वारा उन्हें एंटी नेशनल (anti-national)बताए जाने पर प्रकाश राज ने कड़ा ऐतराज जताया है। उनके बयान के बाद यह विवाद और ज्यादा गरमा गया है।
दरअसल एआर रहमान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म छावा को बांटने वाली फिल्म बताया था और यह भी कहा था कि धर्म की वजह से उन्हें कुछ मौकों पर काम नहीं मिल रहा है। इस बयान के बाद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर रहमान पर निशाना साधते हुए उन्हें एंटी नेशनल तक कह दिया। कंगना के इस बयान ने सोशल मीडिया से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक हलचल मचा दी।
अब इस पूरे मामले पर प्रकाश राज ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एआर रहमान का बचाव करते हुए कहा कि रहमान ने देश को मां तुझे सलाम और जय हो जैसे गाने दिए हैं और दो ऑस्कर जीत चुके हैं। प्रकाश राज ने कहा कि रहमान ने सिर्फ इतना कहा कि वह काम के लिए भीख नहीं मांगते और यह बिल्कुल सच है।
कंगना के बयान पर गुस्सा जाहिर करते हुए प्रकाश राज ने कहा कि देखिए इस मुद्दे को किस तरह बेवजह तूल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग इस पर भौंक रहे हैं। प्रकाश राज ने आरोप लगाया कि एक लेडी डायरेक्टर और एक्ट्रेस सिर्फ इसलिए सिंगर को एंटी नेशनल कह रही हैं क्योंकि उन्होंने उनकी फिल्म के लिए काम नहीं किया।
प्रकाश राज ने कंगना की फिल्म इमरजेंसी को लेकर भी तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि कंगना अपनी प्रोपेगेंडा फिल्म इमरजेंसी को क्लासिक बता रही हैं जबकि हकीकत कुछ और है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
कंगना रनौत ने पहले अपने बयान में कहा था कि उन्होंने एआर रहमान से फिल्म इमरजेंसी के लिए नरेशन करने की इच्छा जताई थी लेकिन रहमान ने न केवल नरेशन से मना किया बल्कि उनसे मिलने तक से इनकार कर दिया। कंगना ने यह भी कहा था कि उन्हें बताया गया कि रहमान इस प्रोपेगेंडा फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहते।
कंगना ने आगे यह दावा भी किया था कि इमरजेंसी को क्रिटिक्स ने मास्टरपीस बताया और यहां तक कि विरोधी पार्टियों ने भी उनकी तारीफ की लेकिन रहमान अपनी नफरत में अंधे रहे।
अब प्रकाश राज के बयान के बाद यह विवाद और गहराता नजर आ रहा है। एक तरफ कंगना रनौत अपने बयानों पर कायम हैं तो दूसरी तरफ प्रकाश राज खुलकर एआर रहमान के समर्थन में खड़े दिखाई दे रहे हैं। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और भी प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved