नई दिल्ली ।अजय देवगन (Ajay Devgn)की सुपरहिट फ्रेंचाइजी दृश्यम(superhit franchise Drishyam) का तीसरा भाग लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। जैसे ही फिल्म की आधिकारिक घोषणा (official announcement)हुई वैसे ही दर्शकों के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई। पहले दो भागों की जबरदस्त सफलता के बाद अब तीसरे पार्ट से उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ चुकी हैं। हालांकि हाल ही में अक्षय खन्ना(Akshaye Khanna) के फिल्म से बाहर होने की खबर ने फैंस को बड़ा झटका दिया था। लेकिन अब जो नई जानकारी सामने आ रही है उसने एक बार फिर माहौल गरमा दिया है। खबर है कि दमदार अभिनेता प्रकाश राज (actor Prakash Raj)की फिल्म में एंट्री हो चुकी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रकाश राज ने फिल्म साइन कर ली है और शूटिंग भी शुरू कर दी है। शुरुआत में यह कहा जा रहा था कि वह फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे लेकिन सूत्रों ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है। बताया जा रहा है कि उनका किरदार बिल्कुल अलग और अप्रत्याशित होगा। ऐसा रोल जिसे दर्शकों ने पहले कभी इस कहानी में सोचा भी नहीं होगा। प्रकाश राज अपनी मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस और तीखे अभिनय के लिए जाने जाते हैं ऐसे में उनका जुड़ना फिल्म की कहानी को एक नया आयाम दे सकता है।
दृश्यम 3 का निर्देशन अभिषेक पाठक कर रहे हैं जिन्होंने दूसरे भाग को भी सफल बनाया था। फिल्म का निर्माण स्टार स्टूडियोज के बैनर तले किया जा रहा है। मेकर्स ने रिलीज डेट भी तय कर दी है और यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होना इस फ्रेंचाइजी के लिए खास माना जाता है क्योंकि पहले भी इसी तारीख के आसपास फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने को लेकर कई तरह की बातें सामने आई थीं। कहा गया कि उन्होंने शूटिंग शुरू होने से महज पांच दिन पहले फिल्म से किनारा कर लिया था। उनका लुक तक फाइनल हो चुका था और कॉस्ट्यूम की तैयारी भी चल रही थी। बताया गया कि उन्हें स्क्रिप्ट भी पसंद आई थी। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि वह अपने किरदार के लिए विग का इस्तेमाल करना चाहते थे जबकि पहले भाग में उनका बाल्ड लुक दिखाया गया था। निर्देशक का मानना था कि इससे कहानी की निरंतरता प्रभावित होती। फीस को लेकर विवाद की खबरें भी उड़ीं लेकिन मेकर्स ने साफ किया कि भुगतान को लेकर कोई समस्या नहीं थी और भारी रकम की मांग की बात गलत है।
इन सब घटनाक्रमों के बीच अब प्रकाश राज की एंट्री ने कहानी को नया मोड़ दे दिया है। दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि इस बार विजय सालगांवकर की कहानी किस दिशा में जाएगी और उसका सामना किस नई चुनौती से होगा। दृश्यम की खासियत उसकी सस्पेंस भरी पटकथा और मजबूत किरदार रहे हैं। ऐसे में प्रकाश राज जैसे अभिनेता का जुड़ना निश्चित रूप से रोमांच को कई गुना बढ़ा सकता है।
जहां तक अक्षय खन्ना की बात है तो वह अब फिल्म इक्का में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ सनी देओल भी प्रमुख भूमिका में हैं। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। फिलहाल दर्शकों की नजरें दृश्यम 3 पर टिकी हैं और सभी को इंतजार है उस बड़े खुलासे का जो एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा सकता है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved