img-fluid

सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा प्रीति और सबा का ‘चूड़ी हरियल’ गीत

July 15, 2022

सावन का महीना (month of sawan) शुरू होते ही भगवान शिव से जुड़े गीतों को रिलीज करने की शुरुआत हो गई है। इसी कड़ी में भोजपुरी सिंगर प्रीति राय (Singer Preeti Rai) का धमाकेदार सांग ‘चूड़ी हरियल’ (bangle harial) रिलीज हो गया है। जो सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है।

दरअसल, सावन का यह गाना शिव भक्तों को खूब पसंद आ रहा है। इस सांग में भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा सबा खान नजर आ रही हैं। ये इनका पहला सावन सांग है। जिसमें इन्होंने गज़ब की परफॉर्मेंस दी है।



इस गीत में देवघर जाते हुए सबा अपने पति से कहती हैं कि माथे पर गेहुंआ कावरिया लेके कवर चलो बाबा की नगरिया बतिया भुलाइये न जेक पइसा बचाइए न बलम जी सिंदूर पुड़िया और चूड़ी हरियल लाई हो न। ऐसे सबा अपने पति को सब चीजें लेने के लिए याद दिला रही हैं। गाने में प्रीति राय की आवाज पर सबा खान ने बेहतरीन एक्सप्रेशन दिए हैं। जो दर्शकों को पसंद आ रहे हैं। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से प्रस्तुत चूड़ी हरियल की सिंगर प्रीति राय हैं। गीत आशुतोष तिवारी ने लिखा है। इसका संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशन गोल्डी जायसवाल और कोरियोग्राफी बॉबी जैक्सन ने की है।

 

Share:

  • 'इमरजेंसी' के पोस्टर में कंगना का लुक देख हैरान हुए फैंस

    Fri Jul 15 , 2022
    बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें कंगना (Kangana Ranaut) को पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) के लुक में देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल, टीजर में कंगना हू-ब-हू इंदिरा गांधी की तरह ही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved