img-fluid

प्रेमानंद महाराज की AI से तस्वीर बनाकर की वायरल, संत समाज में आक्रोश, दी ये चेतावनी

June 20, 2025

वृंदावन। प्रेमानंद महाराज की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वृंदावन में हड़कंप मच गया है। इस मामले में प्रेमानंद महाराज के शिष्य गौतम चिलाना ने वृंदावन थाने में तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।

वृंदावन थाना प्रभारी प्रशांत कपिल ने बताया कि गौतम चिलाना की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि यह तस्वीर किसने बनाई और इसे किसने वायरल किया।

वृंदावन के चतु संप्रदाय विरक्त वैष्णव परिषद के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को पंचकोसी परिक्रमा मार्ग स्थित गौतम ऋषि आश्रम में संत-महंतों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष महंत सनतकुमार दास महाराज ने की। इसमें प्रेमानंद महाराज की हाल ही में वायरल हुई विवादित फोटो को लेकर चर्चा की गई और संत समाज ने एक स्वर में इसका विरोध किया।

संतों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ब्रज की परंपरा और श्रद्धा के विपरीत इस प्रकार की छवि बनाना निंदनीय है। उन्होंने मांग की कि जिसने भी यह फोटो बनाई है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। परिषद ने केली कुंज आश्रम प्रबंधन और प्रेमानंद महाराज के शिष्य परिकर को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया तो साधु समाज स्वयं मोर्चा संभालेगा।

बैठक में बांके बिहारी मंदिर में प्रस्तावित न्यास गठन का भी विरोध किया गया। परिषद के उपाध्यक्ष महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने कहा कि यह न्यास सेवायतों के पारंपरिक अधिकारों का हनन करेगा, जिसे संत समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि इस कदम से मंदिर की व्यवस्थाओं पर बाहरी हस्तक्षेप बढ़ेगा जो भक्तों और सेवायतों दोनों के लिए चिंता का विषय है।

इस बैठक में महंत लाड़ली शरण दास महाराज, महंत फूलडोल बिहारी दास महाराज, महंत हेमकांत शरण देवाचार्य, घमंड पीठाधीश्वर वेणु गोपाल दास महाराज, वंशीवट पीठाधीश्वर जयराम दास महाराज सहित कई प्रमुख संत-महंत उपस्थित रहे।

Share:

  • नाइजर के पश्चिमी हिस्से में 34 सैनिकों की मौत, हथियारबंद हमलावरों ने सेना को बनाया निशाना

    Fri Jun 20 , 2025
    नई दिल्ली। नाइजर (Naizar) के पश्चिमी इलाके में माली और बुर्किना फासो की सीमा (Border) के पास गुरुवार सुबह हथियारबंद हमलावरों ने हमला कर दिया। इस हमले में 34 सैनिक मारे गए और 14 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी नाइजर के रक्षा मंत्रालय ने दी। मंत्रालय ने बताया कि हमला सुबह करीब 9 बजे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved