
जबलपुर। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा दिनॉक 15 नवंबर को महामहिम राष्ट्रपति महोदया के प्रस्तावित ट्रांजिक्ट कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुये आज सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ करने के उद्देश्य से बी.डी.डी.एस टीम को डुमना विमानतल, सर्किट हाउस तथा रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, मॉल, महत्वपूर्ण संस्थान, तथा भीडभाड वाले स्थानों की चैकिंग के साथ साथ समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र के एैसे स्थान जहॉ पर बाहर से आने वाले आगन्तुक रूकते हैं की चैकिंग हेतु आदेशित किया गया है। बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा स्नेफर डॉग के साथ डुमना विमानतल, सर्किट हाउस एवं भीड़भाड़ वाले स्थान रेल्वे स्टेशन, दीनदयाल बस स्टैण्ड, मॉल आदि में चैकिंग की जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved