img-fluid

सिंहस्थ क्षेत्र के अतिक्रमण को हटाने की तैयारी

September 08, 2022

  • जिला प्रशासन ने नगर निगम से मांगी सूची-पिपलीनाका और जूना सोमवारिया क्षेत्र में है डेढ़ सौ से ज्यादा अतिक्रमण

उज्जैन। नगर निगम चुनाव निपटे 1 महीने से अधिक का समय हो गया है। अब प्रशासन सिंहस्थ क्षेत्र के बचे हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा, इसके लिए जिला प्रशासन ने नगर निगम से सूची भी मांगी है। जूना सोमवारिया और पिपलीनाका क्षेत्र में सिंहस्थ क्षेत्र की जमीन पर कई जगह पक्के निर्माण हो गए हैं। उनको हटाने की मुहिम पूर्व में चली थी लेकिन फिर नगर निगम चुनाव के आने के कारण मुहिम धीमी पड़ गई थी और बंद हो गई थी। अब नगर निगम चुनाव निपट चुके हैं। प्रशासन अब इन दोनों क्षेत्रों में कार्रवाई की योजना बना रहा है। इसी के चलते जिला प्रशासन ने करीब 1 सप्ताह पूर्व नगर निगम प्रशासन से इन दोनों क्षेत्रों के क्षेत्र के अतिक्रमण की सूची मांगी थी।


  • नगर निगम के अधिकारियों ने बताया दोनों क्षेत्रों के डेढ़ सौ अतिक्रमण की सूची जिला प्रशासन को भेज दी गई है, वहाँ से आदेश होते ही अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नगर निगम शुरू कर देगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी पिपलीनाका क्षेत्र के मोती नगर एवं अन्य क्षेत्रों के अतिक्रमण की सूची बनी थी और बाद में खूब विरोध हुआ था। इसके बाद यह तय हुआ था कि 2016 के बाद के अतिक्रमण को तोड़ा जाएगा। जिला प्रशासन के राजस्व विभाग के अधिकारी पूरी सूची का अध्ययन कर रहे हैं। उसके बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी। संभावना है कि अगले सप्ताह कार्रवाई शुरू की जा सकती है।

    Share:

  • किसकी सलाह से 3500 किमी के सफर पर है कांग्रेस? क्या प्रशांत किशोर का है उपाय

    Thu Sep 8 , 2022
    नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आगाज हो चुका है। कहा जा रहा है कि इसके जरिए पार्टी एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश में है। अब खबर है कि कांग्रेस ने इस यात्रा का फैसला चुनावी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved