
बंगलूरू। भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में लंबी छलांग लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल इसरो ने अपने महत्वकांक्षी गगनयान मिशन की लॉन्चिंग की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में ह्युमन रेटेड लॉन्च व्हीकल मार्क-3 की असेंबली शुरू कर दी है। गगनयान मिशन को साल 2025 में लॉन्च किया जाना है। यह मानवरहित उड़ान होगी। यह तैयारियां ऐसे समय हो रही हैं, जब इसरो के एलवीएम3-एक्स मिशन को 10 साल पूरे हो गए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved