img-fluid

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने हिंदू नववर्ष, चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, उगादी और अन्य पर्वों पर देशवासियों को दीं बधाई एवं शुभकामनाएं

March 19, 2026


नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन (President Draupadi Murmu and Vice President CP Radhakrishnan) ने हिंदू नववर्ष, चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, उगादी और अन्य पर्वों पर (On Hindu New Year, Chaitra Navratri, Gudi Padwa, Ugadi and other Festivals) देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं (Extended Greetings and Best Wishes to the Countrymen) ।


  • देशभर में नववर्ष और आस्था के कई पर्वों का उल्लास एक साथ देखने को मिल रहा है। गुरुवार को चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा जैसे पर्व मनाए जा रहे हैं। इस शुभ अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने देशवासियों को बधाई देते हुए सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा की कामना की । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पड़वा, चेती-चांद, नवरेह और साजिबु-चेरोबा के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को मैं हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। देश के विभिन्न क्षेत्रों में नववर्ष के आगमन के स्वागत में मनाए जाने वाले ये उत्सव भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता के उल्लासपूर्ण प्रतीक हैं। मेरी मंगलकामना है कि ये सुखद पर्व सभी के जीवन में समृद्धि और नई आशाओं का संचार करें।”

    उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पोस्ट किया, “नव संवत्सर, चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पड़वा, चेती-चांद, नवरेह, साजिबु-चेरोबा और चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।” उन्होंने आगे लिखा, “हमारे देश के विभिन्न हिस्सों में मनाए जाने वाले ये त्योहार पारंपरिक नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक हैं, वसंत ऋतु के आगमन की घोषणा करते हैं, और नवीनीकरण तथा नई शुरुआत की भावना को दर्शाते हैं, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ‘विविधता में एकता’ की भावना को परिलक्षित करते हैं। कामना है कि ये आनंदमय अवसर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई आशा का संचार करें।”

    Share:

  • हिंदू नववर्ष, चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा और उगादी पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

    Thu Mar 19 , 2026
    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने हिंदू नववर्ष, चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा और उगादी पर्व पर (On the occasion of Hindu New Year, Chaitra Navratri, Gudi Padwa and Ugadi) देशवासियों को शुभकामनाएं दीं (Wished the Countrymen) । अपने संदेशों में उन्होंने भारतीय संस्कृति, परंपरा और नए आरंभ की भावना का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved