img-fluid

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों को दीं स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

November 01, 2025


नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों को (To Delhi, Haryana, Madhya Pradesh, Chhattisgadh and other States) उनके स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं (Extended Foundation Day Greetings) ।


राष्ट्रपति मुर्मू ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा कि आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पंजाब और पुड्डुचेरी के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई! इन सभी क्षेत्रों ने भारत की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दिया है। ईश्वर करे कि ये राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपनी विकास यात्रा में निरंतर नए आयाम स्थापित करते रहें। मैं इन सभी प्रदेशवासियों की निरंतर समृद्धि और कल्याण के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ देती हूं।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पोस्ट में लिखा कि आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, पंजाब, चंडीगढ़, अंडमान और निकोबार, लक्षद्वीप, पुड्डुचेरी, केरल और मध्य प्रदेश के लोगों को स्थापना दिवस पर बधाई।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि हरियाणा दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन हमारे गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और परिश्रमी जनता की अदम्य ऊर्जा का प्रतीक है। हरियाणा की यह वीरभूमि साहस, समर्पण और मेहनत की मिसाल रही है, जहां किसानों ने अन्न के भंडार भरे, खिलाड़ियों ने विश्व पटल पर तिरंगा लहराया और वीर जवानों ने देश की सीमाओं की रक्षा में अद्वितीय शौर्य दिखाया। आज हरियाणा केवल परिश्रम की धरती नहीं, बल्कि प्रगति, शिक्षा, खेल और औद्योगिक विकास का अग्रदूत बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए, हरियाणा ‘विकसित हरियाणा’ के निर्माण में दृढ़ता और समर्पण के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा कि छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु एवं पंजाब के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ सभी प्रदेश विकास, समृद्धि और खुशहाली के नित नए कीर्तिमान रचें, ईश्वर से यही कामना है।

सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ समेत हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और लक्षद्वीप के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा कि आप सभी प्रदेश निरंतर समृद्धि, सद्भाव और विकास के नए आयाम स्थापित करें, यही मेरी मंगलकामना है। आइए, हम सब स्वदेशी को अपनाकर, आत्मनिर्भरता को जीवन का संकल्प बनाएं और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को साकार करने में सहभागी बनें।

Share:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के स्थापना दिवस पर दीं शुभकामनाएं

    Sat Nov 1 , 2025
    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने हरियाणा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों (To Haryana, Madhya Pradesh, Chhattisgadh and other States) के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं (Extended Greetings on their Foundation Day) । हरियाणा दिवस के स्थापना दिवस का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “हरियाणा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved