img-fluid

देशवासियों को ईद-उल-फितर की बधाई और शुभकामनाएं दीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने

March 21, 2026


नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) ने देशवासियों को ईद-उल-फितर की (To the Countrymen on the occasion of Eid-ul-Fitr) बधाई और शुभकामनाएं दीं (Extended Greetings and Best Wishes ) ।


  • राष्ट्रपति ने कहा कि “ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को, विशेष रूप से भारत और विदेश में रहने वाले मुस्लिम भाई-बहनों को, अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।” रमजान के पवित्र महीने के समापन के बाद मनाया जाने वाला यह त्योहार आत्म-नियंत्रण, दान और वंचितों के प्रति करुणा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह प्रेम, भाईचारा, शांति और आपसी सौहार्द का संदेश भी देता है। राष्ट्रपति ने कहा, “यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि हमें सभी व्यक्तियों की भलाई के लिए प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर, आइए हम जरूरतमंदों की मदद करने, समाज में एकता और सौहार्द को बढ़ावा देने और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लें।”

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी ईद-उल-फितर पर लोगों को बधाई दी। बिरला ने कहा, “सभी को ईद-उल-फितर की आनंदमय और मंगलमय शुभकामनाएं। यह त्योहार सभी के लिए खुशियां, शांति और समृद्धि लाए । ईद मुबारक ।”

    इस बीच, ईद-उल-फितर समारोहों के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई, क्योंकि त्योहार से पहले, रमजान के आखिरी दिन नमाज़ अदा करने के लिए नमाजी इकट्ठा हुए। भारत में धर्मगुरुओं ने घोषणा की कि ईद-उल-फितर शनिवार को मनाया जाएगा, क्योंकि गुरुवार शाम को चांद दिखाई नहीं दिया था। हालांकि, केरल में यह त्योहार शुक्रवार को ही मनाया गया।

    Share:

  • भारत अब होर्मुज पर निर्भर नहीं रहेगा, खोजा नया रास्‍ता, यहां से आ रहा तेल का भंडार

    Sat Mar 21 , 2026
    नई दिल्ली: मिडिल ईस्‍ट (Middle East) में जंग से तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है, क्‍योंकि खाड़ी देशो से एशिया और यूरोप (Asia and Europe) के देशों में तेल-गैस की सप्‍लाई बाधित हुई है. इन्‍हीं जगहों पर खाड़ी देशों के तेल-गैस की खपत ज्‍यादा होती है. इस बीच, एक रिपोर्ट का दावा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved