img-fluid

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल गयाजी में करेंगी पिंडदान और तर्पण

September 19, 2025


गयाजी । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) कल गयाजी में पिंडदान और तर्पण करेंगी (Will perform Pind Daan and Tarpan in Gayaji Tomorrow) । वे विश्व प्रसिद्ध पितृ पक्ष महासंगम 2025 के पावन अवसर पर गयाजी में पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष प्राप्ति के लिए विष्णुपद मंदिर में पारंपरिक पिंडदान और तर्पण का कर्मकांड संपन्न करेंगी।


  • राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे को लेकर गयाजी जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पूरे रूट पर वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, जबकि वैकल्पिक मार्गों का प्लान तैयार किया गया है। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू का आगमन और प्रस्थान एक ही रूट से होगा। वे गयाजी एयरपोर्ट से डोभी-गयाजी मुख्यमार्ग होते हुए पांच नंबर गेट बाइपास, घुघड़ी ताड़ बाइपास, नारायणीपुल और बंगाली आश्रम के रास्ते विष्णुपद मंदिर तक पहुंचेंगी। वे फल्गु नदी के देवघाट में पिंड अर्पित करेंगी और विष्णुपद मंदिर में भगवान विष्णु के चरणों को नमन करेंगी।

    राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर रास्ते में पड़ने वाले मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा, जिनमें दोमुहान से सिकड़िया मोड़ तक, पांच नंबर गेट से सिटी पब्लिक स्कूल तक, चांद चौरा चौराहा से बंगाली आश्रम और घुघड़ी ताड़ बाइपास पर परिचालन बंद रहेगा। इन क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

    सिटी पब्लिक स्कूल, भूसंडा मोड़, मानपुर सीताकुंड, मानपुर पुल हनुमान मंदिर, घुघरीताड़, केन्दुई रोड, गोदावरी रोड, महावीर कॉलेज, एयरपोर्ट मोड़, बंगाली आश्रम मोड़, दोमुहान, धनावां मोड़ आदि स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। जिला प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप दे दिया है और सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पितृपक्ष मेला के दौरान पहले ही लाखों श्रद्धालु गयाजी पहुंच चुके हैं, इसलिए दर्शनार्थियों से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।

    Share:

  • किंग चार्ल्स द्वारा उपहारस्वरुप भेजा कदंब का पौधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर लगाया

    Fri Sep 19 , 2025
    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने किंग चार्ल्स द्वारा उपहारस्वरुप भेजा कदंब का पौधा (Kadamba Tree gifted by King Charles) अपने आवास पर लगाया (Planted at his Residence) । प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर यूनाइटेड किंगडम के सम्राट किंग चार्ल्स तृतीय ने शुभकामनाएं भेजते हुए पीएम मोदी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved