img-fluid

डुमना पहुंची राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू का हुआ भव्य स्वागत

November 15, 2022

  • राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधी रहे उपस्थित

जबलपुर। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू का आज अल्प प्रवास पर डुमना विमानतल आगमन हुआ। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू पहली बार मध्य प्रदेश आ रही हैं। राष्ट्रपति दोपहर 12:25 बजे रांची से विमान द्वारा डुमना विमानतल पहुंची। इस मौके पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू की अगवानी की। उन्होंने दोपहर 12:35 पर हेलीकॉप्टर से शहडोल के लिए प्रस्थान किया। शहडोल में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय समागम के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 4 बजे भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा उनका पुन: डुमना विमानतल पर आगमन होगा। डुमना विमानतल से शाम 4:10 पर भोपाल प्रस्थान करेंगी। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूर्व में ही कड़ी कर दी गई है। कार्यक्रम के पूर्व सिद्धार्थ बहुगुणा के नेतृत्व में सुरक्षा की जांच पड़ताल की गई। सुरक्षा को लेकर बीडीटीएस टीम द्वारा ढूंढना विमानतल सर्किट हाउस रेलवे स्टेशन बस स्टैंड शॉपिंग मॉल स्थानों पर चेकिंग की गई।

Share:

  • 200 कारों के काफिले के साथ प्रकृति के संरक्षण का संदेश लेकर निकली यात्रा

    Tue Nov 15 , 2022
    नर्मदा तट ग्वारीघाट में ली प्रकृति संरक्षण की शपथ जबलपुर। प्रकृति को संरक्षित करने के उद्देश्य से आज संस्कारधानी में पहली बार श्री वात्सल्य सेवा धाम के तत्वाधान में संजीवनी नगर से सुबह 11 बजे एक विशाल संकल्प यात्रा निकाली गई। संकल्प यात्रा में 200 कारों का भव्य काफिला ध्वज लेकर निकला, जो कि आकर्षण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved