img-fluid

इंदौर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, उज्जैन भी पहुंचेंगी

September 06, 2024

इंदौर। इंदौर  (Indore) के देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह (Devi Ahilya University convocation) में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) शामिल होने आएंगी और इसी दिन 19 सितंबर को वे महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचेंगी। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। इसी दिन वे उज्जैन पहुंचकर महाकालेश्वर के दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति भवन से उनका कार्यक्रम जारी होने के बाद उज्जैन में पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी हैं।

आज एसपी ने राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों को लेकर बैठक बुलाई है। इंदौर में होने वाले कार्यक्रम में प्रोटोकॉल के तहत राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार एवं कई गणमान्यजन भी शामिल होंगे। राष्ट्रपति के उज्जैन आकर महाकाल दर्शन करने के कार्यक्रम को लेकर एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि महामहिम के आगमन को लेकर सभी व्यवस्थाएं पुख्ता की जाएंगी। सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम रहेंगे।


द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं और वर्तमान राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्य भी रह चुकी है। वह भारत के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने वाली जनजातीय समुदाय से संबंधित पहली व्यक्ति हैं। मुर्मू, प्रतिभा पाटिल के बाद भारत की राष्ट्रपति के रूप में सेवा करने वाली दूसरी महिला हैं। प्रबुद्ध सोसाइटी द्रौपदी मुर्मू को प्रबुद्ध महिला सम्राट से अलंकृत किया है।

Share:

  • चीन की जिस लैब से लीक हुआ था कोरोना, उसी लैब से लीक हुआ एक और वायरस!

    Fri Sep 6 , 2024
    नई दिल्ली। एक समय में अपने कहर से पूरी दुनिया की रफ्तार रोक देने वाला कोरोना वायरस (corona virus) चीन की जिस लैब से लीक हुआ था उसे लेकर एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है। एक रिसर्च में आशंका (Doubts in research) जताई गई है कि इसी लैब से पोलिया का एक बेहद इवॉल्व्ड […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved