img-fluid

राष्‍ट्रपति जेलेंस्की का दावा, यूक्रेन का 20% हिस्‍सा रूस के कब्‍जे में

June 03, 2022

कीव। यूक्रेन से जारी संघर्ष (conflict with Ukraine) के बीच रूस (Russia) ने लगातार तीखे तेवर दिखाए जिसकी वजह से अमेरिका (America) सहित कई यूरोपीय देशों (European countries) ने ताबड़तोड़ प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया था। इस बीच अब रूस कूटनीतिक तौर पर फिर से सक्रिय नजर आ रहा है, हालांकि रूस युक्रेन पर अपनी सैन्‍यशक्ति का लगातार उपयोग कर रहा है।

दूसरी तरफ यूक्रेन (Ukraine) के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (President Volodymyr Zelensky) ने कहा है कि इस युद्ध अब तक यूक्रेन का 20 प्रतिशत हिस्‍से पर रूस का कब्‍जा हो गया है, जबकि दो लाख से अधिक यूक्रेन के बच्चों को रूसी सैनिकों(Russian soldiers) द्वारा जबरन रूस ले जाया गया है। इनमें अनाथालय से ले जाए गए, माता पिता के साथ ले जाए गए और अपने परिवारों से अलग हो गए बच्चे शामिल हैं।

बता दें कि 24 फरवरी को शुरू हुए इस संघर्ष के 100 दिन हो गए हैं। ऐसे में ये समझना जरूरी है कि रूस का यूक्रेन के किन क्षेत्रों पर नियंत्रण है? रूस का डोनबास के 95% हिस्से पर नियंत्रण माना जा रहा है, इसमें मारियूपोल भी शामिल है।



यूक्रेन को जीता नहीं जा सकता, बोले जेलेंस्की
राष्ट्रपति जेलेंस्की (President Zelensky) ने एक वीडियो संदेश में कहा है कि इस अपराधिक नीति का मकसद लोगों की चोरी करना भर नहीं है, बल्कि ले जाए लोगों की यूक्रेन की यादों को मिटाना है और उन्हें लौटने के काबिल नहीं छोड़ना है। उन्होंने आगे कहा कि यूक्रेन दोषियों को दंडित करेगा लेकिन पहले वह रूस को युद्ध के मैदान में दिखा देगा कि यूक्रेन को जीता नहीं जा सकता, हमारे लोग आत्मसमर्पण नहीं करेंगे और हमारे बच्चे आक्रमणकारियों की संपत्ति नहीं बनेंगे।

तेल को लेकर रूस की कूटनीति फिर से शुरू
दरअसल, रूस पर भले ही अमेरिका और कई यूरोपीय देश तमाम प्रतिबंध लगा चुके हैं लेकिन ओपेक प्लस एक ऐसा समूह है जिसके जरिए रूस ने तेल की कूटनीति एक बार फिर से शुरू कर दी है और इसमें सऊदी अरब उनका साथ खुलकर दे रहा है। रूसी तेल पर यूरोपीय संघ भी जल्द ही पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने वाला है लेकिन इन सबके बाद भी सऊदी रूस से अपनी साझेदारी जारी रखेगा। सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुलअजीज बिन सलमान ने कहा है कि सऊदी अरब ओपेक प्लस से एक समझौता करने वाला है।

Share:

  • सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे पंजाब के CM भगवंत मान, गांव वालों ने किया विरोध, तनाव का माहौल

    Fri Jun 3 , 2022
    चंडीगढ़ । पंजाब (Punjab) कांग्रेस नेता और गायक सिद्धू मूसेवाला (Singer Sidhu Moosewala) की हत्या (killing) के कुछ दिनों बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) शुक्रवार को मानसा जिले (Mansa District) में उनके पैतृक गांव पहुंचे हैं। वहां, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। आपको बता दें कि राज्य सरकार द्वारा सुरक्षा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved